{"_id":"f49112a25b60755692c231d7ce9e00b0","slug":"accident-hindi-news-467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर रोडवेज बस अड्डे के निकट ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झिंझाना क्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी अमित (25) अपने पिता रमेश और मां कुसुम के साथ शामली में बुढ़ाना रोड स्थित डॉक्टर डीपी सिंह से इलाज कराने आया था। यहां से तीनों पैदल ही रोडवेज बस अड्डे की ओर से आ रहे थे। तभी रास्ते मेें पीछे से तेज गति से आ रहे रोड़ी से लदे ट्रक ने अमित को चपेट में ले लिया, जिससे अमित ट्रक के पहिये से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला, लेकिन बाद में पुलिस ने ट्रक को लिलौन से बरामद कर लिया। जबकि चालक का पता नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार घायल
चौसाना। गंगोह बस स्टैंड पर देर रात ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी अनिल बाइक से रिश्तेदारी में चौसाना के गढ़ी हसनपुर में आ रहा था।
रात करीब नौ बजे अनिल जैसे ही चौसाना के गंगोह बस स्टैंड पर पहुंचा तो घने कोहरे के कारण सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में अनिल घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।