फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accident

बस ने बाइक सवार कुचला, मौत

Sun, 13 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 13 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accident
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम के निकट बाइक सवार दो युवकों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव धोलड़ा निवासी चिंटू (23) गांव के ही राहुल (25) के साथ बाइक से रिश्तेदारी बड़ौत जा रहे थे। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम के पास पहुंचे, तो बड़ौत की तरफ से आ रही सहारनपुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस लेकर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, टक्कर लगने पर चिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद घायल राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिंताजनक हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिंटू की मौत पर परिजनों में मातम पसर गया। चिंटू की पत्नी के भाई राजीव की ओर से कांधला थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed