{"_id":"68127224511fea670b067017","slug":"abvp-workers-staged-a-sit-in-protest-at-the-college-gate-shamli-news-c-26-1-aur1003-141155-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
थानाभवन के किसान इंटर कॉलेज में धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता । संवा
- फोटो : मदन सागर तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम गजल भारद्वाज। स्रोत: सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर स्थित किसान इंटर कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली करने और मनमानी तरीके से कार्य लेने के आरोप लगाए।
एबीवीपी के जिला संयोजक आकाश भारती ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी कैमरों के नाम पर तीन छात्रों से तीन हजार रुपये तथा अन्य 75 छात्रों से प्रति छात्र 500 रुपये की अवैध वसूली की गई। उन्होंने यह भी कहा कि इलाहाबाद बोर्ड की निर्धारित नामांकन फीस 50 रुपये है, जबकि कॉलेज प्रबंधन छात्रों से 200 रुपये तक वसूल रहा है, जो पूरी तरह से गलत है।
कला मंच एबीवीपी के जिला संयोजक राहुल शास्त्री ने आरोप लगाया कि कॉलेज में छात्रों से सफाई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों से परिसर में फैला कचरा तथा सीमेंट के बोरे उठवाए जाते हैं, जो शैक्षिक माहौल के लिए अनुचित है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि छात्रों से जबरन वसूले गए सभी रुपये तुरंत लौटाए जाएं और भविष्य में किसी भी छात्र से न तो कोई अवैध वसूली की जाए, न ही कोई गैर शैक्षिक कार्य करवाया जाए।
विज्ञापन
- प्रबंधन ने आरोपों को नकारा
कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रतिभा सैनी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कैमरे तोड़ने की घटना में शामिल छात्रों को चिन्हित कर उनके परिजनों को कॉलेज बुलाया गया था, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई, ताकि उनका भविष्य खराब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा निर्धारित फीस ही छात्रों से ली जा रही है और किसी भी छात्र से जबरन कोई शुल्क नहीं वसूला गया। मिड-डे मील के अंतर्गत भोजन पैक होकर आता है, जिससे छात्रों से बर्तन धुलवाने या किसी प्रकार का काम करवाने का सवाल ही नहीं उठता।