शामली। हरियाणा की मनीषा हत्याकांड की गूंज अब शामली तक पहुंच गई है। घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवा शाम मशाल यात्रा निकालकर सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
मशाल यात्रा गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर धीमानपुरा, भिक्की मोड़, सुभाष चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड होते हुए फव्वारा चौक तक निकाली गई। यात्रा के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मनीषा के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जब तक मनीषा के परिजनों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ओजेश गौड़, आकाश भारती, वैभव ऐरन, विष्णु शर्मा, अर्जुन, कृष्णा, वंश, हनी संगल, वंश वर्मा, प्राची संगल, श्रुति, हर्ष, अनमोल, अर्जुन गौतम, कार्तिक, राधे, सतीश, राहुल आदि मौजूद रहे।