{"_id":"619a8b525bc651219c0d9889","slug":"abvp-best-student-organization-in-the-world-suresh-rana-shamli-news-mrt5657806159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सर्वश्रेष्ठ छात्र संगठन: गन्ना मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सर्वश्रेष्ठ छात्र संगठन: गन्ना मंत्री
थानाभवन में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान केन्द्र पर पहुचे केबिनेट मंत्री सरेश राण?
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
थानाभवन। कस्बे में दयाल आश्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया में छात्रों का सबसे बड़ा संगठन है। यह संगठन दुनिया भर में छात्रों के हितों के लिए खड़ा हैं। इस संगठन ने समय-समय पर दुनिया को यह दिखाया है कि देश जब भी विपत्ति के समय में होगा तब-तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे आकर समाज हित में कार्य करेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनेक इकाई हैं। जिनमें से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी मुख्य इकाई के रूप में काम करता है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी अपने संबोधन में अमेरिका के नागरिकों कहा था कि भविष्य में तुमको भारत के छात्रों से चुनौती मिलने वाली है। भारत के छात्र तुमको पछाड़ सकते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में संयम व उच्च विचार रखने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई पदाधिकारियों ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए संगठन के बारे में बताया। कार्यक्रम में चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नीरज सैनी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मनीष कालखंडे नगर अध्यक्ष मोहित तायल, नगर मंत्री सुमित सैनी, नगर सहछात्रा प्रमुख तनीषा, राकेश कांबोज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक आकाश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।