{"_id":"65c1376cf9e01ded7e04595d","slug":"about-70-buses-left-for-ayodhya-from-across-the-district-shamli-news-c-26-1-sal1002-115996-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अयोध्या के लिए जिलेभर से करीब 70 बसें हुईं रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अयोध्या के लिए जिलेभर से करीब 70 बसें हुईं रवाना
विज्ञापन
शामली। आयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन को भारतीय जनता पार्टी व हिन्दू संगठनों की जिलेभर से करीब 70 बसें रवाना हुई। रामभक्त सवेरे से ही बसों में सवार होने शुरू हो गए थे। बसों को विभिन्न स्थानों से अलग-अलग नेताओं ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से शामली राममय हो गया।
गत 22 जनवरी को आयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही रामभक्तों का आयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए लगातार लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिलभर से भारतीय जनता पार्टी व हिन्दू संगठनों के नेतृत्व में 70 बसें रवाना हुई, जिसमें शामली, थानाभवन, झिंझाना, कैराना, कांधला, एलम, चौसाना, गढ़ीपुख्ता आदि से करीब तीन हजार से ज्यादा रामभक्त आयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शनों को रवाना हुए। शामली से भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल व थानाभवन से सुरेश राणा ने बसों को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बस में सवार रामभक्तों ने प्रभु श्रीराम का जयघोष किया। रामभक्तों की रवानगी पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान मनोज मित्तल, पुनीत द्विवेदी, पंकज राणा, प्रमोद नामदेव, अनुज राणा, संजय गोयल बोबी, रामकुमार गोयल आदि मौजूद रहे।