{"_id":"5cf16c6fbdec22072d1ba2a2","slug":"ab-ujavalla-yojna-me-milega-paach-kilo-vaala-cylender","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उज्ज्वला योजना में मिलेगा पांच किलो वाला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उज्ज्वला योजना में मिलेगा पांच किलो वाला सिलिंडर
Fri, 31 May 2019 11:33 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 31 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अब उपभोक्ता पांच किलो का सिलिंडर भी ले सकते हैं। उन्हें उस पर भी सब्सिडी मिलेगी।
दरअसल, अब तक तेल कंपनी आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं को 14 किलो का सिलिंडर देती है। 14 किलो के सिलिंडर की कीमत करीब 700 रुपये के आसपास है। इसलिए कई गरीब परिवार सिलिंडर में असमर्थ होते हैं। ऐसे ही उपभोक्ताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना में पांच किलो का सिलिंडर भी शामिल कर दिया है। इस व्यवस्था के बाद यदि उपभोक्ता 14 किलो का सिलिंडर लेने में असमर्थ हैं तो वह इस सिलिंडर को एजेंसी पर जमा कर पांच किलो का सिलिंडर ले सकते हैं। यह सिलिंडर उपभोक्ताओं को करीब 250 रुपये में मिलेगा। यही नहीं, उपभोक्ताओं को पांच किलो के 34 सिलिंडरों पर तेल कंपनी व सरकार की ओर से सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने अब उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन किया है या फिर भविष्य में करने वाले हैं तो उनके लिए भी सिलिंडर लेने के दोनों विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
एक जून के बाद उपभोक्ता नई व्यवस्था का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पांच किलो के 34 सिलिंडरों पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलेगी। इसके बाद जब भी उपभोक्ता 14 किलो का सिलिंडर लेना चाहेंगे तो वह पांच किलो का सिलिंडर जमा कर सकते हैं। - विपिन आनंद, सेल्स अफसर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन