फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   aajam ke khilaaf sarak par utri mahilaaye

आजम के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं 

Wed, 17 Apr 2019 10:57 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 17 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
aajam ke khilaaf sarak par utri mahilaaye
sd - फोटो : amarujala
सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा रामपुर से भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। हिंदू जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी की सदस्यों ने आजम खां के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर रोष जताया। महिलाओं ने चुनाव आयोग से आजम का नामांकनपत्र निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के विजय चौक पर हिंदू जागरण मंच और महिला संगठन वीरांगना वाहिनी के कार्यकर्ता एवं महिलाएं इकट्ठे हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने पुतले में आग लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी कर सभी महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आजम खां महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते। देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, लेकिन आजम खां ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से आजम खान का नामांकनपत्र निरस्त किए जाने की मांग की। मौके पर शशि अरोरा, रेखा संगल, सुनीता शर्मा, उर्मिला गोयल, सविता, मीनाक्षी बंसल, अंजलि, संजीव चौहान, संदीप वशिष्ठ, प्रवीन कुमार, संजू कुमार, रोहित बालियान, हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed