{"_id":"5d8519fa8ebc3e013d651e5b","slug":"aadhaar-card-will-be-made-between-police-security-shamli-news-mrt4444094197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने को मांगी पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने को मांगी पुलिस सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। आधार कार्ड बनवाने को थानाभवन में जबर्दस्त आपाधापी मची है। रोज हंगामा और मारपीट हो रही है। इससे परेशान डाकघर अधिकारियों ने थाने में पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर पर पुलिसकर्मी लगाने का अनुरोध किया है।
शुक्रवार को उपडाकपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि फिलहाल डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। सुबह साढ़े नौ बजे आधार कार्ड बनाने के लिए टोकन बांटे जाते हैं तो सौ से ज्यादा लोग एकत्रित हो जाते हैं। मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन जाती है। लोग मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। हंगामे से डाकघर का काम तो प्रभावित होता ही है। साथ ही लोग कर्मचारियों से भी अभद्र व्यवहार करते हैं। हर दिन होने वाली इस परेशानी से उनका काम करना भी मुश्किल हो रखा है। इस दौरान उप डाकपाल ने सुबह और दोपहर के समय आधार कार्ड केंद्र पर पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि शिकायत आने के बाद एक पीआरवी की टीम को मौके पर तैनात कर दिया है।