फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A youth riding a bike pointed a pistol at people riding a car.

Shamli News: बाइक सवार युवक ने कार सवार लोगों पर तानी पिस्टल

Wed, 14 Feb 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 14 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
A youth riding a bike pointed a pistol at people riding a car.
शामली वर्मा मार्किट के सामने कार सवारो  पर तमंचा तानता युवक
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में एमएसके मार्ग पर रात को बाइक सवार युवक ने कार सवार व्यक्ति पर पिस्टल तान दिया। बताया गया है कि दोनों पक्षों में बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी होने पर युवक ने पिस्टल तान दी थी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक के पिस्टल तानने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार रात को एमएसके मार्ग पर एक युवक बाइक से जा रहा था। उसी दौरान वहां से जा रही कार सवार लोगों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान युवक ने कार सवार लोगों पर पिस्टल तान दिया। यह घटना वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो वायरल होने पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। एसपी अभिषेक ने बताया बाइक सवार युवक का कार की तरफ पिस्टल तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। आरोपी युवक व बाइक की पहचान कर ली है। शहर कोतवाली प्रभारी को आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही अगर पिस्टल लाइसेंसी है तो उसके निरस्तीकरण की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed