UP: बसपा प्रत्याशी की सभा में दलित वोटरों को धमकाया, भरी चौपाल में दी गाली, वोट न देने पर देख लेने की धमकी
Shamli News : शामली में बसपा प्रत्याशी की सभा में एक व्यक्ति ने दलित वोटरों को गाली देकर धमकाया है। उसने वोट न करने पर देख लेने की धमकी दी है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उधर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
विस्तार
कैराना लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा की सभा में मतदाताओं को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड में बृहस्पतिवार को हुई सभा का बताया गया है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बसपा प्रत्याशी की सभा के दौरान एक व्यक्ति अनुसूचित जाति के मतदाताओं को धमका रहा है। उक्त व्यक्ति भरी चौपाल पर दलितों को गाली देते हुए वोट ना करने पर देख लेने की धमकी दे रहा है।
इस वीडियो में कुछ लोग धमकाने वाले व्यक्ति को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुक रहा है। इस सभा में बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी मौजूद रहे। वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई
थानाभवन थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला जानकारी में आया है। वीडियो की जांच की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Baghpat: ASP ने सपा प्रत्याशी को लगाई फटकार, गले से उतरवाया पार्टी का पटका, नोकझोंक; वायरल हो रहा वीडियो
बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव हिंड में बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा बिना प्रशासन की अनुमति के ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उनसे जलूस की परमिशन मांगी तो उनके पास परमिशन नहीं थी। इस पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बिना परमिशन जलूस निकालने के कारण मुकदमा दर्ज किया गया है।