फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A youth broke idol of Mata in temple in Shamli and accused arrested by police

Shamli: युवक ने मंदिर में खंडित की माता की मूर्ति, ग्रामीणों में फैला रोष, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sat, 14 Oct 2023 01:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

Shamli News : एक युवक ने मंदिर में रखी माता की मूर्ति को खंडित कर दिया। जानकारी लगने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

विज्ञापन
A youth broke idol of Mata in temple in Shamli and accused arrested by police
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के जलालाबाद में एक युवक ने हसनपुर लुहारी गांव के माता मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर करवाई शुरू कर दी है। युवक को नशे का आदी बताया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में घुंघरू वाले तालाब के पास माता का मंदिर है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक मंदिर में पहुंचा और उसने वहां रखी माता की मूर्ति को खंडित कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों ने उसे मूर्ति खंडित करते हुए देख लिया। युवकों को देख आरोपी गौरव मौके से भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना का विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से भी शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस, जिला पंचायत सदस्य पति मैनपाल सैनी व समाजसेवी संजय सैनी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

चौकी प्रभारी विक्रम भाटी ने ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी शुगन लाल की ओर से तहरीर आई है। तहरीर के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed