{"_id":"66cc290ae98f3000ca0d232f","slug":"a-young-man-standing-outside-the-house-was-shot-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-126920-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घर के बाहर खड़े युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घर के बाहर खड़े युवक को मारी गोली, घायल
Mon, 26 Aug 2024 12:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती सलेमपुर रोड पर घर के बाहर खड़े युवक को चार लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार की रात करीब नौ बजे 35 वर्षीय शाहरुख पुत्र इकराम अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया उसी दौरान वहां पर चार लोगों ने उसे घेर लिया और तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज से परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक पर पूर्व में दो मामले दर्ज होना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।