{"_id":"66e6054ca72d13fff908f5e4","slug":"a-young-man-from-another-sect-raped-a-woman-on-the-pretext-of-marriage-shamli-news-c-26-1-sal1002-128209-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शादी का झांसा देकर दूसरे संप्रदाय के युवक ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शादी का झांसा देकर दूसरे संप्रदाय के युवक ने महिला से किया दुष्कर्म
Sun, 15 Sep 2024 03:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता। मोबाइल फोन पर मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी के बाद शादी का झांसा देकर मुस्लिम समुदाय के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के युवक ने सहारनपुर की महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता शुक्रवार की देर रात गढ़ीपुख्ता थाने में पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला सहारनपुर क्षेत्र का बताते हुए पीड़िता को उसके परिजनों के साथ भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम समुदाय के युवक ने मोबाइल पर आई मिस्ड कॉल के बाद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के रहने वाली दूसरे समुदाय की महिला से बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। कुछ समय पूर्व ही युवक उसे हरिद्वार के ज्वालापुर ले गया, जहां पर कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व आरोपी उसे ज्वालापुर के होटल में छोड़कर गढ़ीपुख्ता आ पहुंचा। पीड़िता ने आरोपी के घर पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को बुलाकर उसे उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला सहारनपुर जिले का है। पीड़िता खुद ही यह कहकर चली गई कि वह सहारनपुर में ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी। आरोपी को पकड़वाने में सहारनपुर पुलिस का सहयोग किया जाएगा।