{"_id":"680bea87b950b3d8ea0ec71e","slug":"a-young-man-came-to-steal-a-bike-from-the-medical-hospital-wearing-a-helmet-shamli-news-c-27-1-bij1008-148377-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हेलमेट लेकर मेडिकल अस्पताल से बाइक चुराने पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हेलमेट लेकर मेडिकल अस्पताल से बाइक चुराने पहुंचा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल में एक युवक को बाइक चोरी करते हुए अस्पताल के कर्मियों ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक अपने साथ हेलमेट लेकर पहुंचा था।
स्वास्थ्यकर्मी संदीप के अनुसार वह सुबह अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी कर रहा था। कुछ देर बाद एक युवक हाथ में हेलमेट लेकर आया और उसकी बाइक को ले जाने लगा। इसी दौरान ऊपर ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी ने उसे देख लिया। वह तुरंत नीचे पहुंचा और बाइक ले जाते युवक को पकड़ लिया। युवक ने भागने का प्रयास किया तो अन्य कर्मी भी पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी होने पर संदीप भी पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बाइक चोर को हिरासत में ले लिया।