फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man came from Himachal turned positive

कसेरवा कला में हिमाचल से आया युवक कोरोना पाजिटिव

Tue, 21 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man came from Himachal turned positive
हिमाचल से आया युवक पॉजिटिव निकला
विज्ञापन

शामली, कैराना। छह दिन पूर्व हिमाचल से अपने घर कसेरवा कला आए युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है।
चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि करीब छह दिन पहले गांव कसेरवा कला में 35 वर्षीय एक युवक हिमाचल के कालका से आया था। तीन दिन पहले युवक का सैंपल लिया गया था। मंगलवार को मेरठ मेडिकल से आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पाजिटिव आया। युवक को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, चार दिन पहले कैराना के मोहल्ला गुंबद निवासी दो सगे भाइयों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें कोविड-19 अस्पताल झिंझाना भेजा गया था तथा परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया था। ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला गुंबद में कोरोना पाजिटिव दो भाइयों के क्लोज कंटेक्ट में आए तथा पड़ोस के कुल 20 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed