फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A work plan worth Rs 30 crore is ready for the construction of a sports stadium in Bhainswal

Shamli News: भैंसवाल में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 30 करोड़ की कार्ययोजना तैयार

Wed, 12 Mar 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A work plan worth Rs 30 crore is ready for the construction of a sports stadium in Bhainswal
शामली। भैंसवाल में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन की ओर से लखनऊ में आर्किटेक्ट से 30 करोड रुपये का नया एस्टीमेट तैयार करा गया है। इसे जल्द शासन को भेजा जाएगा। रुपये अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि में खेल स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित की गई है। खेलो इंडिया योजना के तहत करीब तीन साल पूर्व 45.67 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा गया था। सरकार की ओर से स्टेडियम की स्वीकृति के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। निर्माण के लिए यूपीसीएल निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया था। निर्माण एजेंसी की ओर से दिल्ली के जवाहर लाल खेल स्टेडियम की तर्ज पर भैंसवाल खेल स्टेडियम का डिजाइन तैयार किया गया। पिछले वर्ष 31 मार्च 2022 को स्टेडियम की स्वीकृति के साथ दस करोड़ के बजट का प्रावधान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए किया गया था। स्टेडियम के 24.90 कराेड़ के एस्टीमेट की योजना को वित्तीय विभाग से प्रशासनिक एवं वित्तीय और तकनीकी स्वीकृति हो चुकी है। यूपीसीएल के खाते में दो करोड़ रुपये हस्तांतरित चुके हैं।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के अवर अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि स्टेडियम का पहले 24.95 करोड़ रुपये का सालाना एस्टीमेट तैयार किया गया था। इस बार महंगाई को देखते हुए 30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed