फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A woman consumed poison in Shamli and informed to police by phone

UP: जहर खाकर पुलिस को मिलाया फोन, चंद मिनटों में पहुंच गई खाकी पर महिला की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

Sat, 18 Nov 2023 05:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 05:43 PM IST
सार

Shamli News : एक महिला ने जहर खाकर पुलिस को खुद ही फोन मिलाकर जानकारी दी। सूचना मिलने के चंद मिनटों में ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। अभी महिला की हालत गंभीर और मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
A woman consumed poison in Shamli and informed to police by phone
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में 30 वर्षीय महिला ने जहर खा लिया। महिला ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को खुद ही जहर खाने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से महिला को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि महिला ने पारिवारिक विवाद में जहर खाना बताया है। पुलिस को इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।

शनिवार दोपहर को गांव फतेहपुर निवासी महिला गुड़िया ने डायल-112 पर फोन कर बताया कि वह जहर खा रही है और अब मरने जा रही है। यह सूचना मिलते ही पीआरवी 3012 पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल गांव में पहुंचे और जिस नंबर से कॉल आई थी, उस पर फोन मिलाया लेकिन, वह रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों से जानकारी कर महिला के घर पहुंचे। उस समय महिला ने जहर खा लिया था और उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने करीब दो घंटे तक महिला का उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

बताया गया कि महिला की अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पति के जाने के बाद महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला के तीन बच्चे हैं और उसका पति शामली में किसी दुकान पर काम करता है।

यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज

बाबरी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने जहर खाने की सूचना डायल-112 पर दी थी। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियाें ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed