{"_id":"6aee2d094d00bf8a3403f95a","slug":"a-windfall-on-dhanteras-business-worth-70-crore-shamli-news-c-26-1-aur1003-177632-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर धनवर्षा : 70 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर धनवर्षा : 70 करोड़ का कारोबार
Sat, 07 Nov 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर धनतेरस पर्व पर झाडू खबरीदती महिलाएं। संवाद
- फोटो : Archive
शामली। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। सराफा, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान और ऑटोमोबाइल बाजार में दिनभर खरीदारी होती रही।
इस बार दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग भी अधिक हुई, कई ग्राहकों ने वाहन की डिलीवरी रविवार को लेने का फैसला किया। व्यापारियों ने धनतेरस पर 70 करोड़ रुपये के कारोबार होना बताया है। nझाड़ू की दुकानों पर रही भीड़ : धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। शहर में झाड़ू की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने फूल और बांस की झाड़ू खरीदी। दुकानदार अजय ने बताया फूल झाड़ू 80 से 100 और बांस की झाड़ू 50 से 70 रुपये तक बेची गई। nबर्तन और कपड़ा बाजार में भी रौनक : लोगों ने नॉनस्टिक तवा, कढ़ाई, डिनर सेट, दूध गर्म करने के बर्तन और अन्य घरेलू सामान खरीदे। दुकानदार कपिल और राहुल ने बताया कि बर्तन बाजार में अच्छा कारोबार रहा। वहीं महिलाओं ने साड़ी, सूट और लहंगे खरीदे। nसराफा बाजार में भी दिखी चमक : सोने-चांदी की कीमतों में कमी के चलते सराफा बाजार में भी भीड़ रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, मूर्तियां, माला, कछुआ और अन्य आभूषण खरीदे। नेहरू मार्केट स्थित ज्वेलरी की दुकानों पर भीड़ रही।
शहर की मीरा व शिवानी और बहावड़ी की अनिता ने बताया कि उन्होंने चांदी की माला खरीदी है। व्यापारी शलभ और शानू ने बताया कि कीमतों के कारण कारोबार अच्छा रहा। nवाहनों की बुकिंग और डिलीवरी भी : दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शोरूम पर ग्राहकों ने वाहन बुक कराए। दिल्ली रोड स्थित बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर अमित शर्मा ने बताया अब तक 150 वाहनों की बुकिंग हुई है, जिनमें से 20 की डिलीवरी दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली रोड की एजेंसी के सेल्स मैनेजर अंकुर ने बताया 100 बाइक और स्कूटी बुक हुई हैं। कुछ धनतेरस पर तो कुछ रविवार को वाहन लेंगे। कैराना रोड स्थित कार शोरूम के जीएम सुनील मेहरा ने बताया कि 50 कारों की बुकिंग हुई। nइलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बढ़ी बिक्री : लोगों ने मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की खरीदारी की। व्यापारी रोहित व अंकुर ने बताया कि दिवाली के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री में तेजी आई है।

शहर के मुख्य मार्ग पर धनतेरस पर्व पर झाडू खबरीदती महिलाएं। संवाद- फोटो : Archive