फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A teenager dies after being crushed by a truck on a highway

हाईवे पर ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत

Mon, 11 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
A teenager dies after being crushed by a truck on a highway
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव लांक पुलिस के निकट पीछे से आए ट्रक ने घोड़ा बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक से कुचलकर उसकी उसकी मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव करौदा महाजन निवासी सोनू (18) अपने भाई मोनू (16) के साथ घोड़ा बुग्गी में घर से लकड़ी लादकर शामली बेचने जा रहे थे। जब वे मेरठ करनाल हाईवे पर लांक चौकी से शामली की तरफ से आए ट्रक ने ओवरटेक करते समय बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पर बैठा मोनू उछलकर सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिये से कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में सोनू बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लांक पुलिस चौकी इंचार्ज विजय त्यागी ने बताया कि मृतक के भाई सोनू की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed