फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A strategy was made to calm the unrest in the District Panchayat.

Shamli News: जिला पंचायत की उठापठक शांत करने के लिए रणनीति बनाई गई

Tue, 02 Jul 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 02 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
A strategy was made to calm the unrest in the District Panchayat.
जसाला गांव में बैठक के बाद खड़े जिला पंचायत सदस्या और अन्य
कांधला (शामली)। जिला पंचायत की राजनीति में बनी गर्माहट दूर करने के लिए रणनीति बनाई गई है। सोमवार को जसाला गांव में एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने बैठक की। आरोप लगाया कि छोटी मानसिकता के नेता जिला पंचायत अध्यक्ष को बरगलाकर जिले का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष से मनमुटाव दूर करने के लिए जिम्मेदार लोग बात करेंगे। वह परिवार की सदस्य हैं और रहेगी। वार्ता के लिए दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगो को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर अन्य नेताओं के साथ विकास भवन में डीएम रविद्र सिंह से मिली और सुरक्षा गार्ड, गाड़ी और अन्य सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाया था। शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों, एमएलसी के बेटे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने जसाला में बैठक कर कुछ नेताओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष को बरगलाकर शिकायत करने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोपों का भी खंडन किया था। यही नहीं इस मामले में एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी सीएम से मिले थे।
विज्ञापन

अब सोमवार को जसाला फार्म हाऊस में जिला पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। पूर्व जिला दिनों सेपंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने बिना किसी का नाम लिए जिलाधिकारी से मिलने वाले सभी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनपद में कुछ छोटी मानसिकता के नेताओं द्वारा जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि कोई मतभेद है तो उसे बैठकर बातचीत के द्वारा दूर किया जाए। कहा कि इस प्रकार के विवादों से जनपद के विकास को रोकने का काम कुछ नेता कर रहे हैं। परिवार को तोड़कर जहर उगलने का काम किया जा रहा हैं। अब यह तय हुआ है कि एक बार अध्यक्ष के आने पर उनके साथ बैठकर चर्चा की जाएगी। कुछ दिक्कत या मतभेद अगर है तो बैठकर उन्हें दूर किया जाएगा। निर्णय लिया कि दोनों पक्षों के कुछ जिम्मेदार लोग जिला पंचायत अध्यक्ष से बात कर मनमुटाव दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार, अनिल कुमार, शर्मिष्ठा देवी, बबली, डोली, सीमा मलिक, नीरज सैनी, अजीम, शैफाली चैहान, नफीसा, प्रवेज, सुमन देवी, फरजाना, अमित जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में विकास कार्याें को लेकर की गई चर्चा
बैठक में जिला पंचायत के अंतर्गत होने वाले विकास कार्याें को लेकर भी चर्चा की गई। किस प्रकार जनपद में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाए, उसकी कार्य योजना को कैसे असली जामा पहनाया जाएं आदि बातों पर विचार किया गया।

अध्यक्ष बोर्ड के द्वारा बनाई जाती है....
मनीष चौहान ने कहा कि अध्यक्ष बोर्ड के द्वारा बनाया जाता है, बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा नहीं बनाया जाता। तमाम विकास कार्य बोर्ड बहुमत से पास करता है। इसमें हमारे ब्लाॅक प्रमुख भी है, हमारे जिले के जो जनप्रतिनिधि है जो सदन के साथी है जो वह कोरम पूरा करेगें, जो वह प्रस्ताव पास करेगें। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ना ही किसी को जबरदस्ती बोर्ड में घुसने दिया जाएगा।


विवाद की जानकारी नहीं
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच चल रही खींचतान का मामला जानकारी में नहीं है। मैं लखनऊ में था, वहीं से लौटा हूं।
शिकायत के बाद बदल दिया गया था गनर
जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद उनका गनर भी एसपी ने बदल दिया था। अब नए गनर को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed