{"_id":"60f862dd8ebc3e6d836341f0","slug":"a-settlement-was-reached-in-the-case-of-an-attempt-to-attack-the-block-chief-shamli-news-mrt5484228163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख पर हमले की कोशिश के मामले में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख पर हमले की कोशिश के मामले में हुआ समझौता
विज्ञापन

शामली। कैराना के ब्लाक प्रमुख हर्षल चौधरी पर हमले की कोशिश के मामले में देर रात में समझौता हो गया है। समझौता होने पर हिरासत में लिए दोनों युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
कैराना के ब्लाक प्रमुख हर्षल चौधरी ने मंगलवार रात को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि वह अपने पिता राजेंद्र चौधरी व गनर राजकुमार के साथ वाहन से सहारनपुर अपने आवास पर जा रहे थे। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर झिंझाना रोड पुल के निकट कार सवार चार-पांच युवकों ने उस पर हमले की कोशिश की। युवकों ने उनके पिता व गनर से भी अभद्रता की। इस दौरान दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, जबकि अन्य फरार हो गए थे। हमले की सूचना मिलते ही ब्लाक प्रमुख के समर्थक कोतवाली पहुंच गए थे। इस प्रकरण में कुछ लोग समझौते की कोशिश में लगे थे। पुलिस के मुताबिक देर रात दोनों पक्षों का समझौता हो गया। इस मामले में कोई तहरीर न दिए जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हिरासत में लिए दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
दो लोगों के बीच गालीगलौज का ऑडियो वायरल
शामली। सोशल मीडिया पर दो लोगों के बीच गाली-गलौज व धमकी देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायल हो रहे ऑडियो में दो लोगों की बातचीत हो रही है, जिसमें जमीन के बैनामे को लेकर आपस में गाली-गलौज व धमकी वाले अंदाज में बातें की जा रही है। यह ऑडियो शहर में चर्चा का विषय बना है। इस संबंध में एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि इस तरह का ऑडियो जानकारी में नहीं आया है। इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।