{"_id":"6692dbbcc47cbc211b0325a5","slug":"a-round-of-attack-and-counter-attack-started-in-the-dispute-of-district-panchayat-shamli-news-c-26-1-sal1002-124436-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला पंचायत की रार में शुरू हुआ वार-पलटवार का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला पंचायत की रार में शुरू हुआ वार-पलटवार का दौर
Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत की राजनीति में चल रही ऊठा-पटक थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सांसद और सदर विधायक में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। अब विवाद सुलझने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है।
दरअसल, पिछले 28 जून से जिला पंचायत की राजनीति में रार रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार को फिर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मनीष सदर विधायक और पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। मनीष चौहान का कहना है कि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को मर्दों वाली लड़ाई लड़े। कहा मेरे चाचा विधायक प्रसन्न चौधरी और उनकी पत्नी हमारी चाची संतोष जिला पंचायत की अध्यक्ष थीं, मैं चाहता तो उनका अधिकार सीज करा सकता था, दस चीजें मेरे पास थी, प्रसन्न चौधरी उनका गनर लेकर घूमते थे, वहीं जिला पंचायत चला रहे थे, मगर मैंने ऐसा नहीं किया। मैं गलत राजनीति नहीं करता हूं।
कहा कि पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी मेरे सम्मानित हैं और रहेंगे । चुनाव में शुरूआत में तो मैंने पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी का खुलकर विरोध किया मगर बाद में पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हेंं जिताने के लिए जी जान लगा दी। अपने क्षेत्र से उन्हें जिताया। पूर्व सांसद को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। एक दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाना चाहिए। माहौल खराब नहीं कराए, माहौल को सुधारने का कार्य करें। कहा कि हिम्मत है तो सामने आकर राजनीति करें।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान शुरू से लेकर आखिर तक किया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने विरोध
पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने अपने अधिकारों को लेकर प्रशासन के सामने अपनी परेशानी रखी थी। वह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं फिर पूर्व अध्यक्ष को क्या दिक्क्त हो रही है। वह झूठ बोलना बंद करें, सच सामने लाए। कहा कि मैं नामांकन के बाद मनीष के घर पर गया था, मगर वह सामने नहीं आए। शुरू से लेकर आखिर तक विरोध में रहे।
अभी बालक हैं मनीष, मधु पर सीएम का आशीर्वाद
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि बौखलाहट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरह-तरह के बयान दे रहे हैं, वह बालक हैं अभी। राजनीति में मेहनत करनी पड़ती है। समय पर जवाब दिया जाएगा। उनके पिता एमएलसी वीरेंद्र का सम्मान करता हूं। आज तक मैंने अमर्यादित भाषा न ही बोली, न ही बोलूंगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर स्वतंत्र हैं, उनकी स्वतंत्रता को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद रहेगा।
भाजपा नेताओं की रार से जिले का विकास कार्य हो रहा प्रभावित
सपा के कैराना लोकसभा प्रभारी डाॅ. सुधीर पंवार का कहना है कि भाजपा नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की रार से जिले के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हें। बजट का प्रयोग भी नहीं कर पा रहे हैं।
15 दिन से चल रहा मामला, रालोद, भाजपा जिलाध्यक्ष को पता ही नहीं
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चल रही उठापटक के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली का कहना है कि वे अभी बाहर है, मामले की जानकारी कराई जाएगी। सवाल यह उठता है कि 15 दिन से अधिक समय से मामला चल रहा है मगर जिलाध्यक्ष जानकारी होने से ही इनकार कर पल्ला झाड़ रहे हैं।