फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A reward of 25 thousand rupees has been announced on Tushar, accused of killing a student

Shamli News: छात्र की हत्या करने के आरोपी तुषार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Wed, 05 Feb 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand rupees has been announced on Tushar, accused of killing a student
शामली। शहर के माजरा रोड नई बस्ती निवासी 11वीं कक्षा के छात्र कमल की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को मुंडेट कलां गांव के निकट छात्र कमल की उसके तीन दोस्तों ने हत्या कर दी थी। शुक्रवार की देर रात उसका अधजला शव गंदेवड़ा संगम के निकट से बरामद हुआ था। छात्र के पिता की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने कमल के दो साथी हर्ष निवासी चौधरी चरण सिंह कालोनी और मंजीत निवासी गांव मुंडेट कलां को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे आरोपी तुषार निवासी दयानंद नगर को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित तुषार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed