फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A reward of 15 thousand was arrested along with a crook

15 हजार का इनामी बदमाश तमंचे सहित गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
A reward of 15 thousand was arrested along with a crook
15 हजार का इनामी बदमाश तमंचे सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। झिंझाना पुलिस ने करीब एक माह पहले फाइनेंस कर्मचारी से लूट के आरोप में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और लूटी गई रकम में 15,200 रुपये बरामद किए हैं।

रविवार को एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि करीब एक माह पहले 26 दिसंबर 2019 को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव वेदखेड़ी के जंगल में शाम करीब पांच बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी नेत्रपाल सिंह, निवासी गांव सिमलाना जिला सहारनपुर से 2.65 लाख रुपये लूट लिए थे। फाइनेंसकर्मी उस समय कैराना क्षेत्र के कई गांवों से कलेक्शन कर लौट रहा था। पीड़ित की तरफ से अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो जनवरी को पुलिस मुठभेड़ में कैराना पुलिस ने साबिर अली निवासी गांव खुरगान और सरवर निवासी गांव गंदराऊ थाना कैराना को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उन दोनों ने बताया था कि उन्होंने अपने अन्य साथियों जावेद और फारूख, निवासी गांव खुरगान के साथ मिलकर झिंझाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की थी। लूटी गई रकम को आपस में बांट लिया था। इस घटना में फरार जावेद पर 25 हजार का और फारूख पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जावेद को झिंझाना पुलिस ने 28 जनवरी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया था, जबकि फारूख मौके से फरार हो गया था। एसपी ने बताया कि शनिवार रात को झिंझाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में फरार फारूख को गाड़ी वाला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और लूट के 15,200 रुपये बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed