फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A report was filed against the landlord in the case of recovery of fake pesticide

Shamli News: नकली पेस्टिसाइड बरामद होने के मामले में मकान मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Sep 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against the landlord in the case of recovery of fake pesticide
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में नकली बीज और पेस्टिसाइड बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में मकान मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद जिला कृषि अधिकारी की तरफ से बाबरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव व सीओ थानाभवन ने टीम के साथ शुक्रवार देर रात बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में फजल के मकान पर छापा मारा। मकान में उर्वरक व पेस्टिसाइड बनाने, पैकिंग कार्य किया जा रहा था। मौके पर फजल के पास कोई पैकिंग लाइसेंस नहीं मिला और न ही स्टॉक रजिस्टर और अभिलेख मिला। छापे के दौरान मौके से 150 शंकर सीड़्स के खाली बैग, 400 खाली दयाल जिंक सल्फेट बैग, 120 जिंक साइन खाली बैग, 120 बोरो जाइम खाली बैग, 200 दयाल मोनो जिंक खाली बैग, 50 धनजाइम खाली बैग, 50 जिंक सल्फेट के भरे बैग, मोनो जिंक के 10 भरे बैग के अलावा तराजू और तोलने वाले बाट बरामद हुए। टीम ने बरामद पेस्टिसाइड व बीज आदि के नमूने लिए थे। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस मामले में डीएम अरविंद कुमार चौहान के अनुमोदन के बाद जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव की तरफ से आरोपी मकान मालिक फजल निवासी बुटराड़ा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी फजल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed