फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A report was filed against 20 farmers

Shamli News: 20 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराई

Tue, 18 Mar 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against 20 farmers
शामली। थानाभवन की बजाज शुगर मिल के मुख्य द्वारों पर तालाबंदी कर धरने पर बैठे छह नामजद और 20 अज्ञात किसानों के खिलाफ कारखाना प्रबंधक की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे किसान गुस्सा गए। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करते हुए का कि यदि मिल पर धरना दे रहे किसानों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई की गई तो भाकियू चुप नहीं बैठेगी। बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति की तरफ से थानाभवन मिल के मुख्य द्वार पर किसानों का नौ दिन से बेमियादी धरना चल रहा है। किसानों ने मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर रखी है। इस मामले में कारखाना प्रबंधक शिवचरण की तरफ से थानाभवन थाने पर दी तहरीर में बताया कि बिना प्रशासन की अनुमति के नौ मार्च से गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना प्रदर्शन के मुख्य आयोजनकर्ता लाल्ला ठाकुर निवासी गांव हरड़, हरेंद्र सिंह गांव कैड़ी, संदीप सिंह गांव महावतपुर, धीरज ठाकुर व राजू सिंह गांव हरड़, प्रेम राणा गांव हिरनवाड़ा और 20 अन्य लोग शामिल हैं, इनमें कुछ सजायाफ्ता मुजरिम भी है।
विज्ञापन

n 100 परिवार परेशान, चीनी शीरे की बिक्री बंद हुई : पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि धरना प्रदर्शन से चीनी मिल द्वारा कोई अवरोध उत्पन्न नहीं किया जा रहा है, लेकिन इन लोगों ने मिल के दोनों मुख्य द्वार पर अपना ताला लगा दिया है, जिससे मिल गेट के अंदर आने-जाने वाले वाहन, स्कूल बस व स्टाफ बस आदि का आवागमन बंद हो गया है। इससे स्कूल बस में आने जाने वाले बच्चों को परेशानी होने के साथ महिलाएं, बुजुर्गों को आने जाने में परेशानी हो रही है। अराजकता का माहौल बना हुआ है। काॅलोनी में लगभग 100 परिवार बच्चों सहित रह रहे हैं। कारखाना प्रबंधक का कहना है कि मुख्य गेट बंद होने से चीनी और शीरा की बिक्री भी बंद हो गई और कोई भी ट्रक अंदर बाहर नहीं आ जा पा रहे हैं, जिससे किसानों को होने वाला गन्ना मूल्य भुगतान रुक गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed