{"_id":"6886713b597ace52fd0d1913","slug":"a-report-has-been-filed-against-11-youths-including-one-named-shamli-news-c-26-1-sal1002-146541-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक नामजद सहित 11 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक नामजद सहित 11 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कांधला। शनिवार को गंगेरू मार्ग पर स्कूल से घर लौट रहे छात्र मोहिन के साथ बस में घुसकर 11 युवकों ने बेल्ट, लात और घूंसों से मारपीट की थी। घायल छात्र की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित 11 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।
जनपद बागपत के गांव असारा निवासी अतीकुर्रहमान का 15 वर्षीय बेटा मोहिन चौधरी कैराना मार्ग स्थित एक स्कूल में छात्र है। शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद वह बस में बैठकर घर लौट रहा था। छात्र ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि जैसे ही स्कूल बस गंगेरू मार्ग पर पहुंची तो हथियारों के बल पर हमलावर युवकों ने बस को रुकवा लिया।
इसके बाद बाइक सवार हमलावर बस में घुस गए। आरोप है कि युवकों ने छात्र को पहचानते ही बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। छात्र मोहिन ने इस्लामपुर घसौली निवासी युवक को नामजद क़र 11 युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू क़र दी है।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित छात्र ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी छात्र से विवाद हुआ था, उसने कहा था वह एक लड़की की तरफ देखते हो। उसने मना किया तो उसे परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधक को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी को उसके पिता को बुलाने को कहा था, लेकिन अगले दिन वह बाहरी युवकों को लेकर पहुंचा और हमला कर दिया। छात्र का आरोप है कि उन पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। ल के कार्यवाहक प्रबंधक सरवर ने बताया कि मामले को लेकर स्कूल प्रशासन गंभीर है। स्कूल प्रशासन भी गलती करने वाले छात्र के खिलाफ कार्रवाई करेगा।