{"_id":"5e40533d8ebc3ee5f857c8cd","slug":"a-procession-was-organized-on-ravidas-jayanti-shamli-news-mrt468128799","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
थानाभवन में रविदास जयंती पर सजाई गई सुंदर झांकियां
- फोटो : SHAMLI
रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
थानाभवन। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। डीएम और एसपी अधिकारियों से अपडेट लेते रहे।
मोहल्ला नबीपुरा मोहल्ला रेत्तीसराय, मोहल्ला माजरी स्थित संत रविदास मंदिरों में सुबह हवन पूजन हुआ। दोपहर बाद तीनों स्थानों से बैंड बाजों और सुंदर झांकियों से सुसज्जि शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला रेत्तीसराय से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया। शोभायात्रा में संत रविदास, मीराबाई, डॉ. आंबेडकर, भारत माता आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मोहल्ला नबीपुरा से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने फीता काटकर किया। यहां से निकाली गई शोभायात्रा में भारत माता, संत रविदास, भीमराव आंबेडकर आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मोहल्ला माजरी से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने फीता काटकर किया। मोहल्ला माजरी से निकाली गई शोभायात्रा में भगवान शिव का विराट रूप, संत रविदास आदि की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। तीनों स्थानों से निकाली गई शोभायात्राओं का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया।

थानाभवन में रविदास जयंती पर सजाई गई सुंदर झांकियां- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन