फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A physiotherapist became a thief to cover his girlfriend's expenses.

Shamli News: गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए चोर बना फिजियोथैरेपिस्ट

Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A physiotherapist became a thief to cover his girlfriend's expenses.
आदर्श मंड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी । पुलिस - फोटो : प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली महिला किसान बछरावां की राजकुमारी।
शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने कस्बा बनत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक निजी प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट आसिफ समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। आरोपी ने गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने प्रेस वार्ता में बताया कि 8 दिसंबर की रात पीएचसी बनत से चोरों ने जांच मशीन, बीपी इंस्ट्रूमेंट, एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरा, प्रिंटर चोरी कर लिया गया था। पीएचसी के फार्मासिस्ट आदेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मंगलवार को सेहटा फ्लाईओवर के निकट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आसिफ निवासी गांव भौराखुर्द, थाना भौराकलां, जनपद मुजफ्फरनगर और सचिन निवासी मोहल्ला विजयनगर, दिल्ली रोड, सदर बाजार, जनपद सहारनपुर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी आसिफ ने बताया कि वह गांव भाजू में फिजियोथैरेपी का निजी क्लीनिक चलाता है और उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। उनके शौक पूरे करने के लिए वह साथी सचिन के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 8 दिसंबर की रात पीएचसी बनत से सामान चोरी कर उसे कार में रखकर पानीपत में बेचने की तैयारी कर रहा था।

56 देशों के लोगों के साथ लेता था ऑनलाइन सेक्स ट्रेनिंग
थाना प्रभारी बीनू चौधरी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आसिफ पिछले करीब एक माह से 56 देशों के लोगों के साथ रोज सुबह ऑनलाइन सेक्स ट्रेनिंग लेता था और इसकी वीडियो भी बनाता था। उसके मोबाइल से कुछ वीडियो बरामद हुए हैं। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

ऑपरेशन करने का करता था दावा
एएसपी ने बताया कि आरोपी खुद को फिजियोथैरेपिस्ट बताकर पथरी समेत कई बीमारियों के ऑपरेशन करने का दावा करता था। एक माह में चार ऑपरेशन करने की बात भी उसने स्वीकार की है। साथ ही पिछले करीब दस माह से चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

एएसपी ने पूछा, कितनी गर्लफ्रेंड है, फिजियोथेरेपिस्ट बोला—सर, तीन हैं
प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने गिरफ्तार फिजियोथेरेपिस्ट आसिफ से पूछा कि वह क्या काम करता है, जिस पर आसिफ ने बताया कि वह क्लीनिक चलाता है और पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है।उसने झारखंड से बीएलए की डिग्री हासिल करने की बात भी कही। एएसपी ने जब उसके मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो के बारे में सवाल किया तो आरोपी ने कहा कि वह उसकी होने वाली पत्नी का है। इस पर एएसपी ने पूछा कि तुम्हारी कितनी गर्लफ्रेंड हैं, तो आरोपी ने जवाब दिया सर, सिर्फ तीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed