{"_id":"684dd2802aeda1e0740187c9","slug":"a-multipurpose-hall-will-be-constructed-at-bhaiswal-sports-stadium-with-rs-12-crore-shamli-news-c-26-1-smrt1047-143835-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 12 करोड़ से भैसवाल खेल स्टेडियम का बनेगा बहुउद्देशीय हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 12 करोड़ से भैसवाल खेल स्टेडियम का बनेगा बहुउद्देशीय हॉल
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल खेल स्टेडियम में 12 करोड़ से बहु उद्देशीय हाल बनेगा। हॉल समेत 24 करोड़ 95 लाख रुपये का कुल एस्टीमेट उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन की ओर से बनकर तैयार हो गया है।
भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। खेलो इंडिया योजना के तहत करीब तीन साल पूर्व 45.67 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा गया था। निर्माण के लिए यूपीसीएल निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। निर्माण एजेंसी की ओर से दिल्ली के जवाहर लाल खेल स्टेडियम की तर्ज पर भैंसवाल खेल स्टेडियम का डिजाइन तैयार किया गया था।
पिछले साल 29 जुलाई को भैसवाल खेल स्टेडियम की यूपी कैबिनेट में मंजूरी मिल गई थी। पांच अगस्त 2024 को तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार सिंह राजस्व विभाग से खेल विभाग को भूमि हस्तांतरित करा चुके हैं। खेल विभाग भैसवाल खेल स्टेडियम का 35 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेंजा था। बाद में लखनऊ में प्रमुख सचिव खेल मनीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 25 करोड़ रुपये का औसत एस्टीमेट मांगा था। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के अवर अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि 12 करोड़ की लागत से बहु उद्देशीय हाल समेत 24 करोड 95 लाख रुपये का कुल एस्टीमेट व डिजाइन तैयार होकर लखनऊ से आ गया है। सहारनपुर मंडल के उपक्रीडा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी के जिला मुख्यालय आने के बाद अगले सप्ताह हस्ताक्षर के बाद शासन को भेजा जाएगा।