फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A little carelessness can cost a lot

जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Mon, 24 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
A little carelessness can cost a lot
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में पटाखों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : SHAMLI
जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
विज्ञापन

शामली। दीपों का त्योहार दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस त्योहार पर दीप प्रज्वलित करने के बाद लोग पटाखे जलाए जाते हैं। त्योहार की खुशी में पटाखे जलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। पटाखा जलाते समय लापरवाही भारी पड़ सकती है।
दीपावली पर घरों व प्रतिष्ठानों को इलेक्ट्रिक झालरों, कंडील, फूल-मालाओं व अन्य सामान से सजाया गया है। बड़ी दीपावली का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सबसे ज्यादा पटाखे जलाकर त्योहार की खुशी मनाई जाती है। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ ही सावधानी बरतते हुए पटाखे जलाएं।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि बच्चों को पटाखा जलाते समय अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। वैधानिक रूप से निर्मित पटाखों को ही खरीदें। पटाखों को जलाने के लिए मोमबत्ती को डंडे में बांधकर प्रयोग करें और उचित दूरी बनाकर रखें। समतल स्थान पर पटाखे रखकर जलाएं। पटाखा छोड़ते समय चुस्त और मोटे सूती कपड़े पहने। सिंथेटिक या सिल्क के ढीले कपड़ों को न पहनें। पटाखों को हाथ में पकड़कर जलाने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दो बाल्टी पानी तैयार रखें। पटाखों को ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखकर जलाएं और कम आवाज वाली आतिशबाजी का प्रयोग करें। इसके अलावा जो पटाखे छुड़ाते समय जल नहीं पाते, उन्हें उठाकर न देखें। पटाखे को जेब में नहीं रखना चाहिए और एक समय एक से अधिक पटाखे नहीं जलाने चाहिए। घनी बस्तियों, पेट्रोल पंप, तेल के भंडार आरा मशीन, पंडाल स्थानों के पास पटाखे या रॉकेट न चलाएं व जलता हुआ पटाखा किसी के ऊपर न फेंकें। पटाखों के ऊपर झुककर उनको चलाने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed