फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A huge fire broke out in Chausana's Care Clinic

Shamli News: चौसाना के केयर क्लीनिक में लगी भीषण आग

Tue, 15 Apr 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in Chausana's Care Clinic
झिंझाना। चौसाना कस्बे में बिजलीघर के पास स्थित डॉ. तैयब अली के केयर क्लीनिक में रविवार देर रात आग लग गई। अस्पताल में सो रहे डाक्टर ने किसी तरह दूसरे की छत से कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय क्लीनिक में कोई मरीज भर्ती नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

संचालकों ने आग से लाखों के नुकसान का दावा किया है।सोंटा गांव के रहने वाले क्लीनिक के डाक्टर तैयब अली ने बताया कि जब हादसा हुआ, उस समय नर्सिंग स्टाफ फरहान नर्सिंग होम के अंदर सोया था। एक डॉक्टर राजेश कुमार ऊपर छत पर आराम कर रहे थे। अचानक धुएं की तेज गंध से नींद खुली और स्टाफ ने शोर मचाया, छत पर सोए डॉक्टर ने पड़ोसी की छत से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

आग ने कुछ ही मिनटों में क्लिनिक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। लैब, ईसीजी मशीन, पांच बेड, दवाइयां, कीमती फर्नीचर, बिजली फिटिंग्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज आदि सामान जल गया। करीब 12 हजार रुपये और एक डॉक्टर के 25 हजार रुपये जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब रात 1:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक सब कुछ राख में बदल चुका था। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई क्लिनिक में कोई मरीज नहीं था, लेकिन प्रारंभिक आंकलन के अनुसार 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट के कारण भी आग लगने की संभावना जताई जा रही है।लोगों ने बताया कि आग लगते ही मामले की सूचना दमकल विभाग की टीम को दे दी गई थी ,मगर करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed