कांधला। महर्षि कश्यप निषादराज बाबा कालूराम की जयंती धूमधाम मनाई गई। श्री सिद्धेश्वर सूरजकुंड महादेव मंदिर के पास स्थित बाबा कालूराम मंदिर में कश्यप समाज द्वारा हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर दो बजे विशाल शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामजी लाल कश्यप ने किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पटका, स्मृति चिह्न व बैज लगाकर सम्मानित किया।
शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि एम्स हॉस्पिटल के डॉ. संजय पाल कश्यप, विद्युत विभाग जेई संदीप कुमार रहे। शोभायात्रा में श्री गणेश, माता शाकंभरी देवी, राम लक्ष्मण सीता, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, माता काली की झांकियां थीं। मुख्य रथ के पीछे भजन मंडली ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष हरीचंद कश्यप, कस्बे के प्रमुख समाजसेवी दिनेश चंद गुप्ता, भाजपा नेता नरेश सैनी, विख्यात मंच संचालक गुलशन खन्ना, अनिल चौहान, नवीन मलिक, नीरज मलिक प्रधान, मनोज कुमार कश्यप, तनुज कुमार कश्यप, अमित कश्यप, रोहतास कश्यप, जीवन कश्यप, भाई संजीव आडवाणी, नरेश कश्यप, बाबू कश्यप, विक्रांत दंगोरिया, सिकंदर कश्यप, सरवन कश्यप, राजू कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहा।