फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A flood of faith and devotion poured into Shiva temples

Shamli News: शिवमंदिरों में उमड़ा श्रद्धा-भक्ति का सैलाब

Wed, 23 Jul 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 23 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith and devotion poured into Shiva temples
शामली। बम-बम भोले के जयघाेष के साथ भगवान सुबह 7.05 त्रियोदशी लगते ही मंदिर-शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलभिषेक शुरू हो गया। बम-बम भोले के जयघोष के साथ मंदिर शिवालय गूंज उठे। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंगलवार को कांवड़ लाने वाले 3.97 लाख शिवभक्त शहर से गुजरे। सीजन में यह आकंड़ा 13.13 लाख पहुंच गया है। जलाभिषेक के लिए मंदिर कमेटियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। गुलजारी वाला मंदिर, हनुमान धाम, भाकूवाला शिव मंदिर, करनाल रोड पर शिव मंदिर आदि में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर कमेटियों ने बैरिकेडिंग करके व्यवस्था बनाए थे। कांवड़ियों के अलावा शहरवासी भी त्रियोदशी का जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे थे। पंंडित कुशलानंद जोशी,कमल शर्मा के अनुसार त्रयोदशी मंगलवार से शुरु होकर शुरु होकर 23 जुलाई बुधवार को सुबह 4.40 बजे सुबह तक रहेगी। बुधवार को सुबह 4.41 बजे से शुरू रात्रि 2.28 मिनट पर समाप्त होगी यानि पूरे दिन चौदस का जल चढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed