फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A farmer was cyber-cheated of Rs 1.56 lakh by sending a link posing as customer support.

Shamli News: कस्टमर सपोर्ट नाम का लिंक भेजकर किसान से 1.56 लाख की साइबर ठगी

Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A farmer was cyber-cheated of Rs 1.56 lakh by sending a link posing as customer support.
शामली। साइबर ठगों ने कस्टमर सपोर्ट नाम का लिंक भेजकर किसान के खाते से एक लाख 56 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित किसान ने थानाभवन थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट खादर निवासी पीड़ित किसान ने बताया कि 13 फरवरी को उसके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर कस्टमर सपोर्ट नाम का एक लिंक आया था। उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसका फोन हैक हो गया। फोन हैक होने पर उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 99 हजार रुपये और एसबीआई के दूसरे खाते से 49 हजार रुपये और आठ हजार रुपये कट गए। इस तरह से उसके खाते से एक लाख 56 हजार रुपये की साइबर ठगी फोन हैक करके की गई। मोबाइल फोन पर पर मैसेज आने पर उसे साइबर ठगी का पता चला।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने बताया कि उस लिंक को डिलिट कर दिया। इसके बाद फोन चालू हुआ। पीड़ित किसान ने थानाभवन थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed