{"_id":"66bfe084db68e9bdc80e85b6","slug":"a-farmer-travelling-on-a-tractor-trolley-got-injured-after-being-hit-by-a-bus-and-a-road-block-was-set-up-shamli-news-c-26-1-sal1002-126412-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार किसान घायल, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार किसान घायल, जाम लगाया
Sat, 17 Aug 2024 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
बाबरी। गांव भाज्जु-भौराकलां मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे भाज्जु गांव का किसान पिंटू घायल हो गया। गुस्साएं लोगों ने बस चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाज्जु-भौराकलां मार्ग पर जाम लगा दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
भाज्जु निवासी किसान पिंटू खेत से चारा लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहा था। इसी बीच भौंरा कला सिसौली मार्ग की ओर से एक प्राइवेट बस ने तेज रफ्तार से आकर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रॉली सहित ट्रैक्टर खाई में खड़े पेड़ों से टकरा गया जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ चालक पिंटू घायल हो गया। चालक हादसे के बाद बस को लेकर फरार होने लगा। लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और क्षतिग्रस्त ट्रॉली का हर्जाना और कार्रवाई की मांग को लेकर मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।