{"_id":"5fde49688ebc3e419f6b950f","slug":"a-direct-contest-for-the-post-of-president-general-secretary-and-treasurer-shamli-news-mrt516438890","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन वर्ष 2021 की कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पदों से एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। एकल नामांकन होने से दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। जबकि अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला होगा।
कैराना बार एसोसिएशन का चुनाव 23 दिसंबर को होगा। शनिवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से जयपाल कश्यप व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से वसीम जंग ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गोयल व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अफसर अली निर्विरोध चुने गए।
चुनाव आयुक्त बीपीएस चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह व अशोक कुमार, महासचिव पद पर सालीम अली व संजय कश्यप तथा कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कौशिक व जाकिर हुसैन के बीच सीधा मुकाबला होगा। 23 दिसंबर की सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बार भवन में करीब 251 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएगा।