फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A crater filled, three hours city jammed

एक गड्ढा भरा, तीन घंटे शहर जाम रहा

Tue, 20 Jun 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
A crater filled, three hours city jammed
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सड़क का गड्ढा भरने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शहर को जाम कर दिया। धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास गड्ढे भरने के दौरान भयंकर जाम लग गया।
विज्ञापन


एक तरफ कुड़ाना मोड़ तो दूसरी तरफ वीवी इंटर कॉलेज रोड तक करीब तीन घंटे तक जाम में वाहन रेंगते रहे। इस दौरान एंबुलेंस और पुलिस अधीक्षक की कार भी जाम में फंसी रही। सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। 

शामली में जाम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। एक तरफ विजय चौक पर नगर पालिका द्वारा पुलिया का निर्माण चल रहा है, जिससे बीते करीब एक सप्ताह से शहर जाम के झाम से जूझ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने एमएसके रोड को गड्ढा मुक्त करने के लिए धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास मरम्मत कार्य कराया। सुबह करीब नौ बजे से मरम्मत कार्य शुरू हुआ, जिसके बाद जाम लगना शुरू हो गया, करीब साढ़े 12 बजे ट्रैफिक जाम ने लोगों को रुला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका असर शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पड़ा, जिस कारण रेलपार बाईपास, मेरठ करनाल मार्ग, गुरुद्वारा से एमएसके रोड जाम हो गया। इसी दौरान एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा जब एसटी तिराहे की ओर जाने के लिए विजय चौक से निकले तो उनकी कार भी जाम में फंस गई। एसपी ने वायरलेस से फटकार लगाई तो पुलिस की नींद टूटी।

कोतवाली प्रभारी सतीश राय पैदल ही पुलिसकर्मियों के साथ हाथ में डंडा लेकर जाम खुलवाने के लिए निकल पड़े और भिक्की मोड़ तक जाम खुलवाया। इनके साथ ही सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी पैदल जाम खुलवाने के गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंच गए। घंटों की मशक्कत के बाद करीब साढ़े बारह बजे तक जाम खुलवाया जा सका।        उधर, सीओ सिटी अशोक कुमार का कहना है कि जाम से मुक्त करने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा।

जनता भी कम जिम्मेदार नहीं 
जाम लगने का कारण वाहन चालकों की नासमझी भी कम नहीं है।       कुछ वाहन चालक आगे निकलने की होड़ में गलत साइड चले जाते हैं     और आगे जाकर सामने से आ रहे वाहनों का रास्ता रोक देते हैं। जिस कारण जाम लग जाता है। इनमें दुपहिया वाहन चालक, ई-रिक्शा और     कार चालकों की गलती रहती है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस भी इस पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है। 


रात में करे पीडब्लूडी अपना काम       
शामली निवासी रोहित, रामू, शादाब, सोनू आदि ने कहा कि पीडब्लूडी के कर्मचारी दिन में गड्ढे भरते हैं, जिस कारण जाम लग जाता है।      पीडब्लूडी को यह कार्य रात के समय करना चाहिए। उस समय सड़क भी खाली रहेंगी और जाम भी नहीं लगेगा। साथ ही सड़क निर्माण के बाद उसको दुरुस्त होने का समय भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed