{"_id":"68aa0f8bcbc44db2ea0d818a","slug":"a-cold-room-will-be-built-at-the-post-mortem-house-to-keep-the-dead-bodies-safe-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148151-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पोस्टमार्टम हाउस पर शव सुरक्षित रखने के लिए बनेगा कोल्ड रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पोस्टमार्टम हाउस पर शव सुरक्षित रखने के लिए बनेगा कोल्ड रूम
Sun, 24 Aug 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के पोस्टमार्टम हाउस पर शवों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड रूम बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से बजट स्वीकृत होने पर कोल्ड रूम का निर्माण शुरू किया जाएगा।
जिले में बनत में कृष्णा नदी पुल के निकट पोस्टमार्टम हाउस बनाया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर वर्तमान में शव को सुरक्षित रखने के लिए फिलहाल छह फ्रीजर की व्यवस्था है। अब शासन ने पोस्टमार्टम हाउस पर कोल्ड रूम बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की है।
इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। शनिवार को सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार और हनीफ ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर कोल्ड रूम के लिए भूमि चिह्नित की।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कोल्ड रूम के लिए 16 फीट चौड़ाई और 18 फुट लंबाई का कोल्ड रूम बनाया जाएगा। इस कोल्ड रूम में 20 से 25 शवों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
साथ ही शव रखने के लिए स्लैब बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर शासन से बजट स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू होगा।