फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A case will be filed against Thana Bhawan Mill for not making full payment of sugarcane

Shamli News: संपूर्ण गन्ना भुगतान न करने पर थानाभवन मिल के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A case will be filed against Thana Bhawan Mill for not making full payment of sugarcane
शामली कलक्ट्रेट सभागार में किसान व मिल अ​धिकारियों की बैठक लेते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभ - फोटो : kathua
शामली। थानाभवन चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि मिल के दौरान दिए गए गन्ना शेड्यूल के मुताबिक, थानाभवन चीनी मिल ने 30 सितंबर तक किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं किया तो मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर ढाई बजे रालोद कोटे से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में थानाभवन मिल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा से थानाभवन चीनी मिल के वर्ष 2024-25 के बकाया गन्ना भुगतान की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना भुगतान की जिम्मेदारी चीनी मिल की है। सरकार को जवाब देना है। अधिकारी किसानों के भुगतान किए जाने की जवाबदेही से नहीं बच सकते हैं। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान न करने का जवाब दिया जाए।
विज्ञापन

डीसीओ ने अवगत कराया कि थानाभवन मिल पर 374 करोड़ रुपये के गन्ना खरीद के सापेक्ष 301 करोड़ रुपये बकाया है। पूरे सत्र में 73 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान कर पाई है। चीनी बिक्री के सापेक्ष किसानों को गन्ने का भुगतान किया जा रहा है। मिल के वाइस प्रेसीडेंट सीबी सिंह ने कहा कि पिछले पेराई सत्र का 89 करोड़ रुपये इस पेराई सत्र में चीनी मिल की ओर से किसानों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बजाज समूह की 14 चीनी मिल लगाने के लिए बैंकों से भारी कर्जा लिया था। बैंकों का कर्जा न दिए जाने से मिल की सभी सब्सिडी और ईएमआई बंद हो गई है। उनकी भुगतान की लिमिट खत्म है।
मंत्री ने कहा कि क्या थानाभवन मिल 85 प्रतिशत चीनी बिक्री का किसानों काे भुगतान कर रहा है। मिल के वाइस प्रेसीडेंट ने कहा कि 40 करोड़ रुपये आठ अप्रैल को थानाभवन गन्ना समिति के माध्यम से किसानों के खाते में चला जाएगा। मिल के अफसराें से गन्ने भुगतान का शेड्यूल नए सिरे से दिए जाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अप्रैल में थानाभवन चीनी मिल 85 करोड़, मई, जून, जुलाई, अगस्त तक 45-45 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेगी। सितंबर में 37 करोड़ रुपये मिलाकर इस पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान कर देगी।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने शामली मिल की इस पेराई सत्र के गन्ना भुगतान की जानकारी मांगी। डीसीओ ने बताया कि शामली चीनी मिल इस पेराई सत्र का 97 प्रतिशत गन्ना भुगतान कर चुकी है। मिल पर नए सत्र का कुल 8.75 करोड़ रुपये का बकाया है। सदर विधायक ने शामली मिल के अफसरों पर पुराना गन्ना भुगतान का 78 करोड़ रुपये का जल्द भुगतान करने के लिए दवाब बनाने के लिए कहा। रालोद कार्यकर्ता सनोज चौधरी ने कहा कि ऊन चीनी मिल पर 88 करोड़ रुपये बकाया है। जल्द बकाया भुगतान करने की मांग की।
डीएम अरविंद कुमार चौहान ने आश्वासन दिया कि यदि नए शेड्यूल के मुताबिक, थानाभवन मिल की ओर से संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो चीनी मिल के अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बैठक में रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डाॅक्टर योगेंद्र चेयरमैन, थानाभवन विधायक अशरफ अली, पूर्व विधायक राव वारिस, एसपी रामसेवक गौतम, एडीएम संतोष कुमार, एडीएम परमानंद झा, एसडीएम विनय कुमार भदौरिया, किसान राजन जावला, सनोज मौजूद रहे।
- मुकदमे वापस लिए जाने की मांग
बैठक में मौजूद किसान ठाकुर राजू सिंह, ब्रजेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप, राजपाल सिंह, संदीप ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग करने पर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की। सदर विधायक, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस आदि ने समर्थन किया। मंत्री ने डीएम व एसपी से कहा कि किसानों के दर्ज मुकदमे खत्म किए जाए।
- बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना रहा जारी

शामली। बजाज शुगर मिल के गेट पर संयुक्त किसान संघर्ष समिति और किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा।

बजाज शुगर मिल के गेट पर पिछले तीस दिनों से बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान संयुक्त किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में धरना दे रहे हैं। मिल द्वारा कई बार आश्वासन के बावजूद किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। किसानों ने कहा कि भुगतान नहीं होने के कारण जहां वे बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं वहीं परिवार में कार्यक्रम भी आयोजित नहीं कर पा रहे हैं। 11 को होने वाली महापंचायत को भी सफल बनाने के लिए किसानों ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। संघर्ष समिति के लाल्ला ठाकुर, हरेन्द्र सिंह, संदीप राणा, राजपाल सिंह, बृजमोहन, रक्षित शर्मा, ब्रजेश शर्मा, विनोद मौजूद रहे।


गन्ना महाप्रबंधक लेखराज सिंह ने बताया कि 40 करोड़ रुपये का सोसाइटी द्वारा इंडेंट जारी किया गया है। कल तक किसानों के खातों में रुपया पहुंच जाएगा।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में  किसान  व मिल अधिकारियों की बैठक लेते  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभ

शामली कलक्ट्रेट सभागार में किसान व मिल अधिकारियों की बैठक लेते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभ- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed