फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A boy was found tied in a cloth bag

कपड़े के थैले में बंधा मिला बालक

Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
A boy was found tied in a cloth bag
कपड़े के थैले में बंधा मिला बालक
विज्ञापन

शामली। घर से दुकान पर गया छह साल का एक बालक कपड़े के थैले में बंधा हुआ कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। बालक का कहना है कि उसे एक व्यक्ति कपड़े के थैले में बांधकर वहां डाल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ननूपुरा निवासी अमजद का छह वर्षीय साला समद करीब तीन माह से उसके पास रह रहा है। समद मूल रूप से लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है। अमजद ने बताया कि समद सोमवार को करीब चार बजे घर से पैसे लेकर दुकान से सामान खरीदने के लिए गया था। काफी देर तक भी जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। दयानंद कॉलोनी की गली नंबर 13 के पीछे खाली पड़े प्लाट में कूड़ा बीनने वाले बच्चों ने कपड़े के थैले में बंधे एक बालक को कूड़े के ढेर पर पड़े देखा। पता लगने पर अमजद मौके पर पहुंचा तो थैले में बंधा बालक उसका साला समद निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बालक का कहना है कि उसे एक व्यक्ति को थैले में बांधकर यहां डाल गया है। पुलिस ने बालक को उसके जीजा के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई सत्यनारायण दहिया ने बताया कि बालक जानकारी करने पर अलग-अलग बात बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed