फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A bike rider dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 08 Apr 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
A bike rider dies after being crushed by a truck
थानाभवन। थानाक्षेत्र में मसावी गांव के निकट ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर मामूली कहासुनी की रंजिश में ट्रक से कुचलकर हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह थानाक्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी इमरान (23) घरेेलू सामान लेने थानाभवन गया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह सामान लेकर मसावी गांव के निकट पहुंचा तो ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाने लगे। मगर उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा ताहिर ने चालक पर ट्रक से कुचलकर हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। तहरीर में ताहिर ने बताया कि चार-पांच दिन पहले उसके भतीजे इमरान के साथ गांव मसावी निवासी ट्रक चालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसमें आरोपी चालक ने धमकी दी थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed