{"_id":"69f64b659c8e5025320ab4fd","slug":"99-complaints-were-received-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-11-were-resolved-on-the-spot-shamli-news-c-26-1-sal1002-164643-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 99 शिकायतें आईं, 11 का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 99 शिकायतें आईं, 11 का मौके पर समाधान
Sun, 03 May 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 03 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
शामली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते फरियादी । संवाद
बनत/कैराना/ऊन। जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 शिकायतें आईं, जिनमें से 11 का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीएम ने मत्स्य विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए है।
तहसील ऊन में डीएम आलोक यादव के समक्ष राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विद्युत और भूमि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। कुल 28 शिकायतों में से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने ऑपरेटर या जानकार कर्मचारी को साथ लेकर आएं, ताकि फरियादियों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो सके।
तहसील शामली में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह के समक्ष 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तहसील कैराना में सीडीओ विनय कुमार तिवारी के समक्ष 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, तहसीलदार कैराना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।