{"_id":"616b240a07b94f7e4200ce43","slug":"95-complaints-came-in-three-tehsils-13-for-disposal-shamli-news-mrt560959476","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तहसीलों में आईं 95 शिकायतें, निस्तरण 13 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तहसीलों में आईं 95 शिकायतें, निस्तरण 13 का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने शामली तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तीन तहसीलों में कुल 95 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान 40 शिकायतीपत्र प्राप्त हुए। जिनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके हो पाया। एसपी ने महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। एसडीएम संदीप कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी शामली विनय कुमार, कृषि उप निदेशक शिवकुमार केसरी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील ऊन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने शिकायतें सुनी। इस दौरान 19 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर दो का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने शिकायत की। समाधान दिवस में एसडीएम के समक्ष 36 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर छह शिकायत का ही निस्तारण हो पाया।