फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   9419 candidates got exam for becoming soldiers

सिपाही बनने के लिए 9419 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

Wed, 20 Jun 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 20 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
9419 candidates got exam for becoming soldiers
शामली के आरके डिग्री काॅलेज में अभ्यार्थियों की लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में दो दिन तक चली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। सभी केंद्रों पर दो-दो जगह चेकिंग कर अभ्यर्थियों को अंदर भेजा गया। देेरी से पहुंचने वाले व अधूरे प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचे किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। मंगलवार को भी दोनों पाली में 10824 अभ्यर्थी पंजीकृृत रहे। इनमें से 1429 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 9419 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा के बीच सचल दलों की छापामारी रही। सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा हुई। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। एसपी और एएसपी ने भी केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों व पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा कड़ी चौकसी के चलते शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 5424 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिसमें सुबह की पाली में 4703 ने परीक्षा दी और 721 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 708 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 4716 ने परीक्षा दी। सुबह से ही शहर में आसपास रुके हुए व घर से सीधे बाइकों और किराए की गाड़ियों में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। बाहर लगा सीटिंग प्लान देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के साथ बॉलपेन लेकर ही अंदर जाने दिया गया। सभी केंद्रों पर पहले बाहर और उसके बाद अंदर तलाशी लेते हुए प्रवेश कराया गया। जिन अभ्यर्थियों ने जूते व सैंडल पहने हुए थे वह बाहर ही उतरवा दिए गए। सभी केंद्रों पर कड़ी चौकसी रही। एसपी देवरंजन वर्मा और एएसपी व परीक्षा के नोडल अधिकारी श्लोक कुमार ने केंद्रों पर पहुंचकर लाइन में खड़े अभ्यर्थियों और बाहर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। तीनों सचल दलों ने भी तीन-तीन परीक्षा केंद्रों पर अभियान चलाया। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। एलआईयू विभाग ने भी साधारण वस्त्रों में कड़ी चौकसी रखी। जनपद में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी बिजनौर जनपद के रहे।
विज्ञापन
सतर्कता के कोचिंग सेंटर भी कराए बंद एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सॉल्वर गैंग के चलते पहले ही शहर के सभी गलियों और मोहल्लों में खुले कोचिंग सेंटर संचालकों को पहले ही सूचित करते हुए कोचिंग सेंटर दो दिन तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके चलते ज्यादातर कोचिंग सेंटर बंद अवस्था में मिले। सभी को मंगलवार को शाम पांच बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। वहीं, कुछ कोचिंग सेंटर खुले हुए भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर दोनों पाली में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या केंद्र का नाम पंजीकृत प्रथम पाली पंजीकृत द्वितीय पाली बीएसम स्कूल 768 111 768 109 मदरलैंड स्कूल 480 53 480 68 आरके पीजी कॉलेज 480 64 480 46 सरस्वती बालक इंटर 480 63 480 57 सरस्वती जूनियर स्कूल 504 60 504 64 सरती देवी राजाराम स्कूल 480 64 480 55 सत्यनारायण इंटर कॉलेज 624 81 624 92 सेंट आरसी हायर एजूकेशन 960 141 960 138 वीवी इंटर कॉलेज 648 84 648 79 योग 5424 721 5424 708
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed