फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   93 nominations filed

93 नामांकन-पत्र दाखिल

Sat, 10 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 10 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
93 nominations filed
शामली। ऊन ब्लाक मे जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी के चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों ने 93 नामांकन पत्र दाखिल किए। शनिवार को (आज) नामांकन पत्रों के दाखिल करने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन



शुक्रवार को कलक्ट्रेट में एसडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव अधिकारी व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी एमएम सिदद्ीकी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर पीके त्रिपाठी के समक्ष ऊन ब्लाक के चौथे चरण के नामांकन भरने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


जिला पंचायत के वार्ड 6, 7, 8, 9 के लिए राकेश मलिक उर्फ विजय मलिक, आजाद लपराना, दीपा, जयमाला, सुदेश, योगेंद्र, सुमनलता, शशि वर्मा, सतेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, गुरुदत्त, पंजाब सिंह, विनोद निर्वाल समेत 93 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक चुनाव अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 16 पर दूसरे वार्ड का प्रस्तावक होने के कारण चुनाव अधिकारी ने रेखा का नामांकन निरस्त कर दिया। आज जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 14, 15,16,17,18, 19 के प्रत्याशियों की नाम वापसी का दिन है।


शाम के समय 114 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उधर, शामली ब्लाक के चुनाव अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शामली ब्लाक में वार्ड 28 पर एक प्रत्याशी की उम्र बीस वर्ष होने पर बीडीसी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया है।  शनिवार को बीडीसी के पदों पर नाम वापसी की जाएगी, उसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed