फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   9160 people got vigilance dose at 117 booths in the district

117 बूथों पर 9160 लोगों को लगी सतर्कता डोज

Mon, 22 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
9160 people got vigilance dose at 117 booths in the district
मेगा कैंप में 21 हजार 200 लोगों को टीका लगाने का रखा था लक्ष्य
विज्ञापन

जिले मेें अब तक 15.8 फीसदी लोगों को लगी सतर्कता डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में स्वास्थ्य विभाग के तीसरे मेगा कैंप में रविवार को नौ हजार 160 लोगों को कोरोनारोधी सतर्कता डोज लगीं। जिले में 117 बूथों पर 21 हजार 200 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अब तक कुल 15.8 फीसदी लोगों को सतर्कता डोज लग पाई हैं।
कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों को अब सतर्कता डोज लगाने पर पूरा फोकस किया गया है। सरकार भी सतर्कता डोज लगाने पर जोर दे रही है। सतर्कता डोज निर्धारित बूथों पर 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को नि:शुल्क लगाई जा रही है, लेकिन टीकाकरण गति नहीं पकड़ रहा है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए हर रविवार को स्वास्थ्य विभाग मेगा कैंप लगा रहा है।
विज्ञापन

इस बार आयोजित तीसरे मेगा कैंप के तहत जिले में 117 बूथ बनाकर कोरोनारोधी सतर्कता डोज लगाने की व्यवस्था की थी। इन बूथों पर 21 हजार 200 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सभी बूथों पर नौ हजार 160 लोगों को सतर्कता डोज लगी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल सात लाख 20 हजार 212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है। अब तक महज एक लाख 13 हजार 575 लोगों को सतर्कता डोज लग पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed