{"_id":"5c91318fbdec22143a67e612","slug":"91553019279-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं, पांच नामांकन पत्रों की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं, पांच नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। हिंदुस्तान निर्माण पार्टी और यूडीएफ सेक्युलर पार्टी समेत पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए। नामांकन के समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट और उसके आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
कैराना लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर कलक्ट्रेट में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। कलक्ट्रेट परिसर और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह नामांकन स्थल कलक्ट्रेट में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अधिकारी नामांकन पत्र जमा करने के लिए मौजूद रहे, लेकिन कोई प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करने नहीं पहुंचा। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इनमें हिंदुस्तान निर्माण पार्टी से रेखा निवासी जगनपुर कैराना, यूडीएफ सेक्युलर पार्टी से इमरान अली निवासी आलकलां कैराना, रामकुमार निवासी नकुड़ निर्दलीय, आदित्य निर्दलीय और गुफरान काजमी निवासी सैदपुर मुजफ्फरनगर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र लिए हैं।
होली के बाद 22 मार्च को होंगे नामांकन
शामली। एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि 20 मार्च को होली और 21 मार्च को दुल्हैंडी का पर्व होने के कारण अवकाश रहेगा। इन दोनों दिन में नामांकन पत्र जमा नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि अब 22 मार्च को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।