{"_id":"5c7ebb86bdec22146b5eae2a","slug":"91551809414-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद कार्यशाला को विद्युत कनेक्शन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद कार्यशाला को विद्युत कनेक्शन का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली रोडवेज डिपो की जलालाबाद कार्यशाला को अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पाया है। स्थिति यह है कि 20 किलो वाट के बिजली कनेक्शन का इस्टीमेट जमा होने के 15 दिन बाद भी कनेक्शन स्वीकृत नहीं हो पाया है। उधर, विद्युत निगम के अफसर 25 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने की बात कह रहे है।
शामली रोडवेज डिपो की अस्थाई कार्यशाला का जलालाबाद बस अड्डे में निर्माण कराया जा रहा है। कार्यशाला के भवन के लिए लिंटर डाल दिया गया है। इसके अलावा परिवहन निगम अफसरों की ओर से 20 किलो वाट का बिजली कनेक्शन के लिए तीन लाख 87 हजार रुपये के इस्टीमेट की धनराशि करमूखेड़ी बिजलीघर विद्युत वितरण खंड के तृतीय खंड को 15 दिन पूर्व जमा कराई जा चुकी है। कार्यशाला में बिजली कनेक्शन के साथ 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाकर लाइन का जोड़ना है। परिवहन निगम के अफसरों के मुताबिक विद्युत निगम के पास 25 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। एआरएम शामली मनोज वाजपेयी का कहना हैै कि बिजली कनेक्शन के लिए सारी औपचारिकता पूरी कर दी गई है। 15 दिन से ज्यादा समय गुजर चुका है, अभी तक ट्रांसफार्मर आदि की व्यवस्था नही की गई है। इस मामले में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर को सभी समस्याओं से अवगत करा चुके है।
उधर, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूर ने बताया कि रोडवेज की कार्यशाला के लिए तृतीय खंड के अधिशासी अभियंता को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है। दो दिन में कार्यशाला के बिजली कनेक्शन की औपचारिकता को पूरा कर दिया जाएगा।